रहटगांव: रहटगांव के लोधीढाना और बोरी उप स्वास्थ्य केंद्रों का सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षण।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने आज 11 जुलाई 4 बजे रहटगांव क्षेत्र के लोधीढाना एवं बोरी उप स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों के रिकॉर्ड का सत्यापन किया और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।