भोरे: जगतौली: पीएनबी मार्ग पर जलजमाव से ग्रामीणों में आक्रोश, सड़क पर भरा घुटनों तक पानी
भोरे प्रखंड के जगतौली गांव में बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने आम जन जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। गांव में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग पिछले कई दिनों से जल जमाव के चपेट में है। सड़क पर घुटनों तक भरे गंदे पानी के कारण केवल ग्रामीण बल्कि बैंक आने जाने वाले ग्राहकों को भी भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है।