अंगार थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव के रहने वाले रामबली राय साइकिल से घास लेने जा रहे थे। तूफान चौक पर साइकिल लेकर पहुंचे की विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। इस टक्कर में रामबली राय जख्मी हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे हैं। घटना के बाद चालक बाइक लेकर फरार हो गया।