सेपउ: हरचंद का नगला गांव में कुएं में गिरने से युवक की हुई मौत
Sepau, Dholpur | Apr 25, 2026 हरचंद का नगला गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। 35 वर्षीय सुखदेव पुत्र नत्थी कुशवाह की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक नहाने के लिए कुएं पर पानी खींचने गया था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह अचानक कुएं में गिर गया। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और उसे बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू किया। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत