मैहर: मैहर में पुलिस थाने के सामने सब्जी दुकानदारों में मारपीट, महिला और बेटी से सरेराह दुर्व्यवहार; आरोपी गिरफ्तार
मैहर। कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस थाने के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सब्जी ठेला लगाने वाले दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पुराना व्यक्तिगत विवाद चल रहा था, जिसके चलते विवाद बढ़ गया और सब्जी बेच रही महिला व उसकी पुत्री के साथ मारपीट की गईं हैं।