कैराना: कांधला में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
कांधला में एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार, व्यक्ति को घायल अवस्था में देख एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिस पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की जेब से हरिद्वार जंक्शन से उदयपुर सिटी का टिकट मिला है, लेकिन नाम और पते नहीं मिला।