नरसिंहपुर: नरसिंहपुर : टेट परीक्षा का अध्यापकों ने किया विरोध कहा हमारी योग्यता पर लगाया जा रहा प्रश्नचिन्ह
नरसिंहपुर के जनपद मैदान से कलेक्ट्रेट तक विरोध प्रदर्शन करते हुए अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने टेट परीक्षा का विरोध किया उन्होंने कहा कि हमारी योग्यता पर सरकार प्रश्न चिन्ह लगाना चाहती है हम कई वर्षों से अध्यापन का कार्य कर रहे हैं और अब हमसे ही एग्जाम देने के लिए सरकार वाद्य कर रही है जिसका विरोध करते हुए उन्होंने निर्णय को वापस लेने की मांग की