शनिवार 3 बजे जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस.बघेल की अध्यक्षता में जिले के सांदीपनि विद्यालयों की बैठक संपन्न हुई। पीपल संस्था की जबलपुर संभाग प्रभारी सुश्री जेबाइश ने सांदीपनि विद्यालयों के अकादमिक क्षेत्र पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में नवनिर्मित भवनों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश एवं सीखने सिखाने की रणनीतियों पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल ने चर्चा की।