जबलपुर: जबलपुर में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज रफ्तार आंधी के साथ बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी !!
जबलपुर में मौसम ने अचानक ऐसी करवट बदली कि चिलचिलाती गर्मी गायब हो गई और पूरा शहर आंधी-बारिश की चपेट में आ गया, मंगलवार को भी मौसम ने काफी तबाही मचाई थी वहीं आज शुक्रवार को एक बार फिर तेज आंधी के बाद तेज बारिश होना शुरू हो गई,जहां लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन इस प्री-मानसून बारिश ने मुसीबत भी दोगुनी कर दी है। कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई