शिवहर: श्री नवाब हाई स्कूल शिवहर में प्रशिक्षण केंद्र का डीएम ने लिया जायजा।
लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए कर्मियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिला पदाधिकारी पंकज कुमार के द्वारा श्री नवाब हाई स्कूल शिवहर में जायजा लिया गया। जायजा लेते हुए जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रशिक्षु कर्मियों के लिए आवश्यक सुविधा यथा पेय जल, शौचालय आदि पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।