शिवहर: डुमरी कटसरी में मतदाता जागरूकता रैली का डीडीसी अतुल कुमार वर्मा ने किया शुभारंभ
डीडीसी अतुल कुमार वर्मा ने डुमरी कटसरी में मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ किया है। उन्होंने बताया कि आगामी 25 मई को शिवहर जिला में लोकसभा चुनाव है, जिसको लेकर रैली के माध्यम से डुमरी कटसरी प्रखंड की सभी 8 पंचायतों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। सभी मतदाता बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।