शिवहर: सब्जी मंडी के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बिजली का पोल टूटा, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार
शिवहर शहर के सब्जी मंडी के पास तेज रफ्तार कार ने बिजली की पोल में टक्कर मार दी। इसके बाद बिजली का पोल टूट गया है, जिसके कारण शहर की बिजली सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है। इधर नगर थाने को घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर नगर थाना पुलिस पहुंचकर चालक को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।