शहपुरा: चंदवाही के हर्रा टोला गांव में जल संकट: ग्रामीणों ने शिक्षक और बीईओ को बंधक बनाकर लगाया जाम
शहपुरा विकासखंड के चंदवाही के हर्रा टोला गांव में जल संकट को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह 9:00 बजे शिक्षक सहित बीईओ का रास्ता रोकते हुए बंधक बना लिया । दरअसल जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शिविर लगाया गया था जिसके चलते शिक्षक सहित बीईओ गांव पहुंचे थे उसी दौरान ग्रामीणों ने जल संकट को लेकर रास्ता रोकते हुए बंधक बना लिया ।