रामपुर: नगर पालिका अध्यक्ष सना खानम ने वार्ड संख्या 28 में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | May 20, 2025 मंगलवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर नगर पालिका अध्यक्ष सना खानम और उनके पति आम आदमी पार्टी के नेता मामून शाह खान वार्ड संख्या 28 अल्ला हू दादा के मज़ार के निकट चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुँचे। नगर पालिका अध्यक्ष सना खानम ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।