रामपुर: मंगलवार को विकास भवन में सीडीओ नंदकिशोर कलाल द्वारा अधिकारियों के साथ पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा की
Rampur, Rampur | May 20, 2025 मंगलवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी नंदकिशोर कलाल की अध्यक्षता में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक विकास भवन में संपन्न हुई। बैठक में परियोजना अधिकारी यूपीनेडा मुकेश कुमार ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत निजी आवासों पर 01 किलोवाट से 10 किलोवाट तक के विद्युत कनेक्शन पर सोलर रूफटॉप संयंत्रों को लगवाने है।