चौसा प्रखंड अंतर्गत चुन्नी गांव में शुक्रवार को बांझपन निवारण सह पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शुक्रवार को 12:30 बजे अपराहन में पशुपालन विभाग द्वारा किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालकों ने भाग लिया और अपने पशुओं की जांच कराई। पशुपालन शिविर में 108 पशु पलकों ने अपने पशुओं का इलाज करा कर लाभ प्राप्त किया। शिविर में जिला पशुपालन पदाधिकारी शामिल रहे।