बैराड़: बसई जनजातीय बस्ती में लगी रात्रिचौपाल, ग्रामीणों के आवेदनों पर हुई सुनवाई, एसडीएम जेपी गुप्ता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे
कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बूड़दा की बसई मजरे की जनजातीय बस्ती में मंगलवार रात 10 बजे तक जनचौपाल का आयोजन किया गया।चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही निराकरण किया गया।जहा बस्ती में ही अधिकारियों द्वारा सहभोज किया गया। जनचौपाल की जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे प्राप्त हुई है।