दानापुर थाना पुलिस को अपहरण के एक मामले में सफलता मिली है। दानापुर थाना कांड संख्या-493/26 से संबंधित मामले में अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बरामद अपहृता को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे माननीय न्यायालय दानापुर के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।