बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में कॉस्मेटिक और फल दुकानों में आधी रात आग का तांडव,पांच दुकानें खाक
बख्तियारपुर स्टेशन रोड स्थित सरकारी अस्पताल के समीप जिला परिषद की जमीन पर बने कॉस्मेटिक और फल दुकानों में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पांच दुकानें इसकी चपेट में आकर जलकर राख हो गईं। घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर बख्तियारपुर थाना,अथमलगोला थाना और बाढ़ अनुमंडल से कुल 4 दमकल गाड़ियां मौके पर