शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड क्षेत्र से एक गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को 112 नंबर पुलिस द्वारा सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम उक्त व्यक्ति को अस्पताल लाया गया, जहां उसकी स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे वह अस्पताल परिसर की पार्किंग में जमीन पर लेटा हुआ पाया गया।