कुकड़ू: तुलीनडीह में जंगली हाथियों का झुंड पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत
कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथियों की आमद से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बुधवार की शाम करीब सात बजे तुलीनडीह गांव के समीप जंगल में हाथियों के झुंड के पहुंचने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने सतर्कता बरतते हुए अपने घरों में ही रहना शुरू कर दिया और बच्चों तथा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने लगे। बताया जा रहा है कि