उमरिया जिले के ग्राम गोपालपुर में ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अटल सुशासन भवन का लोकार्पण किया और शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली। वहीं भेरहा नाला में मंत्री ने बोरी बंधान् किया