चंदला: चंदला में परशुराम जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जयकारे गूंजे
रविवार की शाम 4:30 बजे चंदला नगर में परशुराम जयंती के अवसर पर मिश्रा गार्डन से निकली भव्य शोभा यात्रा बस स्टैंड और रेस्ट हाउस मार्ग होते हुए संतोषी माता मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान परशुराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश प्रजापति मौजूद रहे।