मामला फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र में गांव घुड़ियाटीकुर का है। जहां की निवासी एक महिला अपने देवर के आएदिन की गाली गलौज से काफी तंग आ चुकी है। जिसको लेकर पीड़िता ने थाने में मामले की तहरीर दी है। आरोप है कि उसका देवर आएदिन बिना वजह गाली गलौज करते हुए उसे प्रताड़ित करता रहता है। विरोध किए जाने पर लड़ाई झगड़े को आमादा होते हुए घर से निकालने धमकी देता है।