डीग: डीग में श्रीराम गैस एजेंसी निलंबित, उपभोक्ताओं को वैकल्पिक व्यवस्था का सहारा, पूर्व सांसद रतन सिंह के भाई की एजेंसी
नगर रोड स्थित शहर की पुरानी और कई दशकों से संचालित श्रीराम गैस एजेंसी को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने रविवार को निलंबित कर दिया है। यह एजेंसी पूर्व सांसद रतन सिंह के भाई की बताई जा रही है।