कटनी नगर: खाली पड़े रेलवे क्वाटर में मिला दुर्लभ प्रजाति का सर्प रेड सैंड बोआ, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए है कीमत
शहर के 5 नंबर प्लेटफार्म के पास खाली पड़े रेलवे क्वार्टर में भारत मे पाया जाने वाला दुर्लभ प्रजाति का सर्प रेड सैंड बोआ मिला है। सूचना गौ रक्षा कमांडो फोर्स की जिला अध्यक्ष अमीता श्रीवास को आज गुरुवार दोपहर 3 बजे मिली उन्होंने इस सर्प का रस्क्यु कर वन विभाग के सुपुर्द किया। इस सर्प की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए आई गई है। यह जहरीला नही होता।