बरेली: आवश्यक सेवाओं और शादी समारोह को प्राथमिकता, कार्ड लाओ, जांच के बाद मिलेंगे पर्याप्त गैस सिलेंडर
बरेली डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि जिले में 193 पेट्रोल पंप व 91 गैस एजेंसियां संचालित हैं और कहीं कोई कमी नहीं है। प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। अस्पताल, पुलिस व अन्य आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता से आपूर्ति दी जा रही है। शादी समारोह वाले परिवारों को आवेदन व कार्ड के आधार पर जांच के बाद पर्याप्त गैस उपलब्ध कराई जा रही है।