बांधवगढ़: मझगांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा, चार युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार बाइक क्रमांक एमपी 20 जेडएन 3784 पर सवार चार युवक करकेली से मझगांव की ओर जा रहे थे। मझगांव के पास किसी कारणवश उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।