हाजीपुर: वैशाली जिले के रेलवे पटरी पर पत्थर सजा कर रखने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वैशाली जिले में रेलवे पटरी पर छोटे-छोटे पत्थर सजाकर रखने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बच्चा रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते हुए दिखाई दे रहा है। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया।