एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार शाम 5 बजे थाना मक्खनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिकोहाबाद निवासी गैंगस्टर अभियुक्त विकास पुत्र विमल किशोर की चल संपत्ति को कुर्क किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने अवैध रूप से अपराध के जरिए संपत्ति अर्जित की थी।