कामडारा प्रिंस चौक पर आज मंगलवार को राष्ट्रीय आयूष मिशन के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें आयूष चिकित्सक डा.प्रवीण कुमार और डा.पार्वती कुमारी ने शिविर मे उपस्थित मरीजों का निःशुल्क जांच किया और निःशुल्क दवा का वितरण किया गया।इस दौरान लालधारी साहु,तेयोफिल बरला सहित अन्य लोगों के द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।