झांसी: झांसी में पारा 45°C के पार, जनरेटर हुए ओवरहीट, जंबो कूलर लगाकर ठंडे किए जा रहे ट्रांसफार्मर और जनरेटर
Jhansi, Jhansi | May 23, 2026 झांसी में भीषण गर्मी लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। हालात ऐसे हैं कि इंसानों के साथ-साथ मशीनें भी गर्मी से जवाब देने लगी हैं मौसम विभाग ने झांसी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और आने वाले घंटों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है।