भभुआ: अकोढी नहर के पास ब्रेकर पर अनियंत्रित बाइक से गिरकर महिला घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jun 5, 2025 अकोढी नहर के पास ब्रेकर पर अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना गुरुवार की शाम लगभग 6 बजे की बताई गई। चैनपुर थाना क्षेत्र के सिर्बिट गांव निवासी किशन कुमार के 20 वर्षीय पत्नी खुशी कुमारी बताई जाती है। जहां सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर कुदरा अपनी मां से मिलकर घर जा रही थी।