भभुआ: गोराईपुर गांव में बच्चा चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गांव वालों ने की मारपीट, पुलिस को किया हवाले, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jun 5, 2025 गोराईपुर गांव से बच्चा चोरी के अरोप में एक व्यक्ति को मारपीट कर गांव वालों ने घायल कर दिया उसके बाद पुलिस को हवाले किया। जिसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुरुवार को 12 बजे सदर अस्पताल पहुंचे परिजन व उसकी मां नगीना देवी ने बताया कि भभुआ थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव के बिगन राम के 35 वर्षीय पुत्र गुड्डू राम का दिमागी हालत ठीक नहीं होने के कारण ऐसा हुआ।