मुरैना: प्रधानमंत्री आवास योजना में खेल रहे बच्चे को पत्थर से भरे ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत
Morena, Morena | Dec 16, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना में सड़क पर खेल रहे मासूम बच्चे को पत्थर से भरे ट्रैक्टर टोली के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी, जिससे मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृत बच्चे के शव को पीएम हाउस के लिए लाया गया ,जहां डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया है।