कटंगी: कलेक्टर ने कटंगी एसडीएम, तहसीलदार के रीडर और पटवारी को निलंबित करने के निर्देश दिए
कलेक्टर मृणाल मीना द्वारा प्रत्येक मंगलवार को सीएम हेल्पलाईन की 50 दिनों से अधिक की लंबित शिकायतों की समक्ष में सुनवाई की जाती है और इस दौरान शिकायतकर्ता और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समक्ष में खडा कर उनका पक्ष सुना जाता है। इसी कडी में 03 फरवरी को दोपहर 3:30 बजे 100 दिनों से अधिक की लंबित 10 शिकायतों की कलेक्टर के समक्ष में सुनवाई की।