बड़वाह ब्लाक के ग्राम भानबरड में बुधवार को अपरा एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ खाटू श्याम बाबा के दरबार में भव्य श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। रात्रि में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन शामिल हुए।कार्यक्रम स्थल को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया।