हज़ारीबाग: हजारीबाग की शूटर शिखा राणा संसाधनों के अभाव में भी देश को गौरवान्वित करने के लिए तत्पर
हजारीबाग की शूटर शिखा राणा अंतरराष्ट्रीय ट्रायल में दो बार और राष्ट्रीय स्तर पर चार बार हिस्सा ले चुकी हैं, लेकिन आज तक उनके पास अपना पिस्टल नहीं है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उन्होंने 12 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 कांस्य पदक जीते हैं। हजारीबाग शूटिंग क्लब के पिस्टल से अभ्यास करने पर उनकी नियमित ट्रेनिंग प्रभावित होती है।