इटावा: इकदिल इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने बुआ के घर जा रहे बाइक सवार को मारी टक्कर, पैर टूटा और बाइक चकनाचूर हुई
Etawah, Etawah | Jan 28, 2026 इकदिल थाना क्षेत्र के इटावा कानपुर हाईवे पर बुधवार शाम 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामनगर इकदिल निवासी अंकित पुत्र राकेश नायक (20) को तेज़ रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि अंकित गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था और दो दिन पहले ही घर घूमने आया था। बुधवार को वह बाइक से अपनी बुआ के घर औरैया जा रहा था।