सिकंदरा: सड़क दुर्घटना में महिला दारोगा रिंकी की मौत, उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई
Sikandra, Jamui | Jan 29, 2026 औरंगाबाद के हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में बुधवार को जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र के भुल्लो गांव निवासी महिला दारोगा रिंकी कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई। रिंकी कुमारी 2020 में दारोगा बनीं और वर्तमान में ढिबरा थाना में अवर निरीक्षक के पद पर तैनात थीं। मृतका के शव को गुरुवार 6 बजेपैतृक गांव भुल्लो लाकर जमुई पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।