चक्रधरपुर शहर में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, विधि व्यवस्था बनाए रखने का दिया संदेश। थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।अफवाह या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।