शामली: चौसाना क्षेत्र के शामली—शामला गांव में एथेनॉल प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, समस्याएं गिनाईं
Shamli, Shamli | Jul 24, 2026 शुक्रवार को शामली शामला गांव के ग्रामीणों ने क्षेत्र में संचालित एथेनॉल प्लांट के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्लांट पर पहुंचने वाले ओवरलोड वाहनों के कारण अक्सर रास्ता जाम रहता है। स्कूली वाहनों और ग्रामीणों का परिवहन पूरी तरह से प्रतिबंधित हो जाता है। किसानों को अपने खेतों पर जाने में भी परेशानी होती है। समाधान का आश्वासन मिला है।