बक्सर: हत्या के प्रयास के मामले में जलीलपुर सोनपा निवासी ने बक्सर न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, जेल भेजा गया
Buxar, Buxar | Jun 5, 2025 राजपुर थाना कांड संख्या 324 /2024 में नामजद थाना के जलीलपुर सोनपा का रहने वाला जितेंद्र सिंह ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में गुरुवार को 2:30 बजे आत्म समर्पण कर दिया. जहां जमानत के आवेदन को खारिज करते हुए न्यायाधीश ने अभियुक्त को जेल भेज दिया. 20 अक्टूबर 2024 को खेती करने गए शिवकुमार सिंह एवं उनके परिजनों को पीट कर लहू लूहान कर दिया था.