भांडेर तहसील के केवलारी गाँव से शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को शनिवार रात करीब 8 बजे लहार रोड पर स्थित राजपूत ढाबा के पास एक अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में भेदपुरा निवासी धन सिंह जाटव और उनका नाती बांके जाटव घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों घायलों 108 एम्बुलेंस वाहन भांडेर अस्पताल पहुँचाया।