दरभंगा: दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक निर्देशन में मुहर्रम पर्व(जुलूस) को लेकर जिला विभिन्न जगहों पर पुलिस बल को किया गया तैनात
दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक निर्देशन में मुहर्रम पर्व(जुलूस) को लेकर जिला विभिन्न मस्जिदों/चेक पोस्ट/चौक चौराहे पर विधि-व्यवस्था/सुरक्षा-व्यवस्था में पुलिस को तैनात किया गया। दरभंगा पुलिस आमजन से अपील करती है कि पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यह जानकारी शुक्रवार को दिन के 12 बजे दी गई।