चेरिया बरियारपुर: चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र सकरबासा पंचायत वार्ड पांच मोची टोल विद्यालय इन दिनों गंभीर समस्या को लेकर चर्चा मे है
बेगूसराय जिला अंतर्गत चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र सकरबासा पंचायत वार्ड पांच मोची टोल विद्यालय इन दिनों गंभीर समस्या को लेकर चर्चा में है दिन में जहां विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई होती है वहीं शाम ढलते ही विद्यालय परिसर कथित रूप से शराबियों और नशा करने वालों का अड्डा बन जाता है. इससे शिक्षकों और छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है