खुसरूपुर: हरदास बीघा गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से 60 वर्षीय मजदूर की मौत
हरदास बीघा गांव के पास ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई है। मौके से ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर भागने में सफल रहा है। मृतक नालंदा जिले के बेना थाना क्षेत्र के सिरनामा गांव निवासी मुसाफिर चौहान के पुत्र बुन्देल चौहान के है। बुंदेल चौहान अपनी पत्नी के साथ ईट भट्ठा पर ईट बनाने का काम करता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।