बदायूं: रिजर्व पुलिस लाइन्स में पुलिस मार्डन स्कूल में 20.05.2026 से 28.05.2026 तक समर कैम्प का आयोजन
Budaun, Budaun | May 20, 2026 वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलनेस वेलफेयर के तत्वाधान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, सुश्री अंकिता शर्मा की उपस्थिति एवं कुशल निर्देशन में पुलिस मार्डन स्कूल, रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूँ में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए समर कैंम्प का शुभारम्भ किया गया। जिसके अन्तर्गत बच्चों में अनुशासन एवं सामाजिक कौशल, व्यक्तिगत / सर्वांगीण विकास को बढावा देना है।