सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सरिया थाना परिसर में बुधवार शाम 5 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सरिया बीडीओ ललित नारायण तिवारी ने की। बैठक में मुख्य रूप से सरिया थाना के इंस्पेक्टर प्रभारी योगेश महतो, एएसआई सबिता कुमारी सहित शांति समिति के सदस्य एवं विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे!