बेगूसराय: कारगिल भवन में DM ने समग्र सेवा अभियान को लेकर बैठक की, कई निर्देश दिए
कारगिल भवन में डीएम तुषार सिंगला की अध्य्क्षता में डॉ अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत लगाए जा रहे विशेष विकास शिविर को लेकर समीक्षा बैठक शनिवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. जहां कुल 22 विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए. डीएम ने सभी विभाग के पदाधिकारियों को शिविर एवं शिविर से पूर्व प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के धीमी गति के प्रगति पर नाराजगी जाहिर की.